अहमदाबाद विस्फोट : धमाकों से केंद्र सरकार चकित
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार शाम हुए सिलसिलेवार बम धमाकों पर केंद्र सरकार ने आश्चर्य जताया है। केंद्र सरकार का कहना है कि शुक्रवार को ही बंगलौर धमाकों के बाद सभी राज्यों को सचेत कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद गुजरात में धमाके हो गए।

गृह राज्य मंत्री शकील अहमद ने कहा, "अहमदाबाद में हुए धमाकों से हमें हैरानी के साथ-साथ आश्चर्य भी हुआ है। कल बंगलौर और आज अहमदाबाद को निशाना बनाया गया। यह विस्फोट तब हुआ जब हमने सभी संवेदनशील राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया था।"
गुजरात सरकार को सभी प्रकार की सहायता का आश्वासन देते हुए उन्होंने विस्फोटों की कड़ी निंदा की।
विस्फोटों में इंडियन मुजाहिद्दीन नामक नवगठित आतंकवादी संगठन का हाथ होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम पूरी जानकारी दे पाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications