अहमदाबाद विस्फोट : केंद्र ने विशेषज्ञ दल भेजा

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। गृहसचिव मधुकर गुप्ता ने कहा कि अहमदाबाद में आज हुए सिलसिलेवार धमाके के बाद केंद्र की विशेषज्ञ टीम को अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया है जो बम विस्फोट की प्रकृति व कारणों की जांच करेगा।

संवाददाताओं से बातचीत में गुप्ता ने कहा कि हमने पहले ही एक विशेषज्ञ दल अहमदाबाद भेज दिया है जो विस्फोट की स्थितियों का आकलन करेगा जबकि एक अन्य टीम कल सुबह पहुंच जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि वे न सिर्फ लगातार राज्य के पुलिस महानिदेशक से संपर्क बनाए हुए हैं बल्कि सभी संबंधित स्थितियों पर राज्य सरकार से परस्पर तालमेल बिठाया जा रहा है।

गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि राज्य सरकार को दरपेश सभी जरूरतों की आपूर्ति की जानी चाहिए।

गुप्ता ने कहा कि तीन से चार दिन पहले न सिर्फ अहमदाबाद बल्कि सभी राज्यों को सर्तक रहने की सलाह दी गई थी।

उनके मुताबिक राज्य के पुलिस महानिदेशक के साथ स्थिति की समीक्षा के लिए एक और बैठक आयोजित की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+