कोसोवो की नई सरकार से संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारियां कम
न्यूयार्क, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कोसोवो में सुंयक्त राष्ट्र मिशन ने शुक्रवार को कहा है कि पिछले महीने कोसोवो की नई सरकार के गठन के बाद वहां के प्रशासन में उसकी शक्तियों में व्यावहारिक रूप से कमी आई है।
कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन के नए प्रमुख लेंबाटरे जेनीयर ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि 15 जून को कोसोवो के स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में सामने आने के बाद वहां की सरकार ने स्वतंत्र देश की शक्तियां और अधिकार प्राप्त कर लिए हैं।
जेनियर ने उत्तरी कोसोवो के अल्पसंख्यक सर्बो द्वारा पड़ोसी सर्बिया के सहयोग से स्थानीय प्रशासन के लिए कराए गए नगरपालिकाओं के चुनाव परिणामों को अवैध घोषित कर दिया।
जेनियर ने कहा कि कोसोवो की संसद नए कानून जारी कर रही है और प्रिस्टीना सरकार बिना उसकी मंजूरी के निर्णय ले रही है।
कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन 1999 में स्थापित किया गया था। मिशन को सुरक्षा परिषद द्वारा कोसोवो की राजनीतिक स्थिति के बारे किसी निर्णय के पहुंचने तक कोसोवो का प्रशासन संचालित करना था।
लेकिन कोसोवो ने फरवरी में एकतरफा रूप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। अमेरिका और यूरापीय देशों सहित करीब 40 देशों ने कोसोवो को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है।
संयुक्त राष्ट्र ने अभी कोसोवो को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं दी है। कोसोवो नए बनने वाले अन्य राष्ट्रों की तरह संयुक्त राष्ट्र से मान्यता चाहता है लेकिन इसे सुरक्षा परिषद में रूस द्वारा वीटो किए जाने का भय है।
सर्बिया और रूस कोसोवो की स्वतंत्रता को कड़ाई से खारिज कर दिया है और सर्बिया तो अब भी उसे अपना एक प्रांत मानता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications