आईओसी के खिलाफ इराकी खेल समूह मामला दर्ज कराएगा

बगदाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बीजिंग में होने वाले ओलंपिक खेलों में इराकियों की भागीदारी पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ इराकी एथलीटों का समूह अंतर्राष्ट्रीय अदालत में मामला दर्ज करवाएगा।

इराकी एथलीटों के अधिकारों की रक्षा करने वाले संघ ने इराक की छवि और उसकी संप्रभुता को चोट पहुंचाने की घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई करेगा। देश की अंतरिम एथलीट समिति के प्रवक्ता जजैर अल सहलानी ने समाचार एजेंसी वायस ऑफ इराक को यह जानकारी दी।

इराक की सरकार ने मई में राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को भंग कर दिया था। उसका कहना था कि समिति के चुनाव गैरकानूनी तरीके से संपन्न कराए गए थे।

इराक सरकार के इस कदम को आईओसी ने देश की स्वतंत्र एथलीट संस्था में राजनीतिक हस्तक्षेप करार देते हुए सरकार से अपने निर्णय को वापस लेने को कहा था।

अल-सहलानी ने कहा कि उनका संघ जर्मनी के अटॉर्नी के नेतृत्व वाली छह वकीलों की समिति से संपर्क है। उन्होंने कहा कि आईओसी के खिलाफ मामले से इराक की सरकार को कुछ नहीं लेना देना है।

उन्होंने कहा कि आईओसी ने अपने पक्ष रखने गए इराकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया था। लेकिन आईओसी ने गुरुवार को कहा था कि विवाद को सुलझाने के लिए इराकी अधिकारियों को स्वीटजरलैंड बुलाया गया था लेकिन उसे कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+