खाड़ी देशों के प्रवासी फर्जी पासपोर्ट गिरोह के शिकार
कोझीकोड , 26 जुलाई (आईएएनएस)। केरल पुलिस ने इस सप्ताह पांच लोगों को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार करने के बाद आशंका जताई है कि खाड़ी देशों में भारतीय प्रवासियों को फर्जी पासपोर्ट आपूर्ति करने वाले गिरोह सक्रिय हैं।
कोझीकोड , 26 जुलाई (आईएएनएस)। केरल पुलिस ने इस सप्ताह पांच लोगों को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार करने के बाद आशंका जताई है कि खाड़ी देशों में भारतीय प्रवासियों को फर्जी पासपोर्ट आपूर्ति करने वाले गिरोह सक्रिय हैं।
कोझीकोड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आव्रजन अधिकारियों ने पिछले चार दिनों में फर्जी पासपोर्ट के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने वाले पांच लोगों को पकड़ा है।
गिरफ्तार किए गए सभी लोग अमीरात के रस अल खामेह से आरएके एयरवेज की उड़ानों से कोझीकोड आए थे।
एक आव्रजन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार पुष्करण नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने गफूर नाम के एक व्यक्ति से 3000 यूएई दिरहम में पासपोर्ट खरीदा था।
पुलिस का कहना है कि फर्जी पासपोर्ट गिरोह का शिकार अधिकतर वे लोग होते हैं, जिनका पासपोर्ट उनके मालिक रख लेते हैं , या जिनके पासपोर्ट खो जाते हैं। जब उनके मालिक उनका पासपोर्ट नहीं देते, तब वे फर्जी पासपोर्ट की व्यवस्था करना अधिक आसान समझते हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट को पकड़ना बहुत आसान होता है, क्योंकि वे बहुत खराब तरीके से बनाए जाते हैं।
पुलिस के अनुसार गिरोह अपने सदस्यों के माध्यम से केरल के विभिन्न इलाकों से पासपोर्ट इकट्ठा करके विदेशों में उसकी तस्करी करता है।
सीमाशुल्क अधिकारियों ने छह जुलाई को शारजाह जा रहे निसार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से 31 पासपोर्ट बरामद किए थे।
मामले की जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक सी.विजयकुमार ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि निसार किसी गिरोह का सदस्य है। वह कई बार खाड़ी देशों दौरे पर जा चुका है।
विजयकुमार फर्जी पासपोर्ट के करीब 50 मामलों ेकी जांच कर रहे हैं। उन्होंेने कुछ ट्रैवेल एजेंसियों के भी इस मामले में शामिल होने की आशंका जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications