संगीत मेरे रगों में बहता है, लेकिन हूं अभिनेता : नील मुकेश
मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। महान गायक मुकेश के पोते नील नीतिन मुकेश का कहना है कि गायक के परिवार से ताल्लुक रखने के कारण संगीत उनकी रगों में बहता है, लेकिन वे अपनी पहचान अभिनेता के तौर पर बना रहे हैं।
नील ने आईएएनएस से कहा, "मेरे पिता और दादा महान गायक थे, लेकिन मैं उनकी तरह नहीं हूं। यह सच है कि मैं 'बाथरुम सिंगर' से बेहतर हूं और मैंने कुछ गीतों को आवाज भी दी है।"
'जॉनी गद्दार' फिल्म से सुर्खियों में आए नील ने बताया कि उन्होंने कुछ गीत कंपोज किए हैं। उन्हें आशा है कि इन गीतों को फिल्मों में प्रयोग किया जाएगा। अभिनेता के तौर पर पहचान बना रहे नील का मानना है कि वे आगे चलकर गायन के क्षेत्र में ही खुद को स्थापित करेंगे।
नील के पास इन दिनों बड़े बैनर की कई फिल्में हैं। वे जहां यशराज फिल्म्स के लिए काम कर रहे हैं , वहीं मधुर भंडारकर की फिल्म 'जेल' में भी नजर आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications