धान व सोयाबीन के रकबे में वृद्धि
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कृषि मंत्रालय से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में एक जून से 25 जुलाई के बीच धान व सोयाबीन के रकबे में वृद्धि दर्ज की गई है। तिलहन, कपास, गन्ना, दलहन व मक्का के रकबे में हालांकि गिरावट देखी गई है।
कृषि मंत्रालय के मुताबिक 25 जुलाई तक देश में कुल 1.7 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्रों में धान की बुआई की गई थी जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 1.43 करोड़ हेक्टेयर की तुलना में ज्यादा है।
विवेच्य अवधि के दौरान सोयाबीन के रकबे में भी वृद्धि दर्ज की गई है। 25 जुलाई तक देश के कुल 85.4 लाख हेक्टेयर क्षेत्रों में सोयाबीन की बुआई की गई थी जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 77.8 लाख हेक्टेयर की तुलना में ज्यादा है।
तिलहन की बुआई 1.369 करोड़ हेक्टेयर के मुकाबले 1.345 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्रों में हुई है। कपास का रकबा भी पिछले वर्ष के 79.2 लाख हेक्टेयर के मुकाबले घटकर 69.7 लाख हेक्टेयर रहा है। गन्ना, दलहन व मक्का का रकबा भी पिछले वर्ष के मुकाबले घटा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications