सुधारगृह में आराम फरमा रहे हैं रॉनी वुड
लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। 'रोलिंग स्टोंस' के गिटार वादक रॉनी वुड शराब और ड्रग्स की लत के उपचार के लिए इन दिनों सुधार गृह में आराम फरमा रहे हैं हालांकि लोगों का कहना है कि वह पूरी तरह एक साधारण व्यक्ति की तरह ही पेश आ रहे हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वुड का वजन कुछ कम जरूर हो गया है, लेकिन अब वे निश्चिंत नजर आ रहे हैं। वे टहलने जाते हैं और क्लिनिक के दोस्तों के साथ फुटबॉल भी खेलते हैं। उन्होंने अब तक अपनी शादी की अंगूठी पहनी हुई है, हालांकि उनकी पत्नी जो ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि उनकी शादी टूट चुकी है।
वुड 20 वर्षीया रूसी प्रेमिका एकातेरिना इवानोवा के साथ आयरलैंड जाने के बाद इस सुधारगृह में आए थे। वे यहां 15 दिन बिता चुके हैं और उन्हें अभी छह हफ्ते और यहीं बिताने होंगे।
सुधारगृह में मौजूद लोगों ने कहा कि पत्नी और प्रेमिका दोनों से ही वे बेहद प्यार करते हैं और वे शराब छोड़ने के लिए बेताब हैं।
एक सूत्र के अनुसार रॉनी लगातार एक सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहे हैं। कोई नहीं कह सकता कि वे रॉक स्टार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications