अहमदाबाद विस्फोट : 'उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ..'

अहमदाबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। शाम की सैर पर निकले अहमदाबादवासियों को शहर में हुए एक के बाद एक सिलसिलेवार धमाकों पर विश्वास नहीं हो रहा है। वे यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि तबाही का तांडव लेकर आई शाम क्या कुछ हुआ?

मणिनगर क्षेत्र में अपने घर लौटते साफ्टवेयर प्रोफेशनल बालाकृषा मेहता ने घटना को याद करते हुए कहा कि सबसे पहले उन्हें धमाका सुनाई दिया लेकिन उसके बाद क्या कुछ हुआ इसका उन्हें पता नहीं। अचानक चारों तरफ अफरातफरी का माहौल नजर आया। मणिनगर क्षेत्र में शाम छह बजकर 45 मिनट पर पहला विस्फोट हुआ।

मेहता के मुताबिक उसके बाद उन्होंने देखा कि बहुत सारे सााइकिल क्षतिग्रस्त होकर धातु के गट्ठर में तब्दील हो गए हैं तब जाकर कहीं उन्हें यह अहसास हुआ कि संभवत: यह कोई आतंकी हमला था। मणिनगर राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का विधानसभा क्षेत्र है।

मेहता ने बताया कि उसके बाद वे घायलों को बचाने व उन्हें अस्पताल पहुंचाने की मुहिम में जुट गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+