जी बनाएगी 8.5 अरब की लागत से फिल्म कंपनी

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) की योजना एक नई फिल्म कंपनी 'जी एंटरटेनमेंट स्टूडियो' बनाने की है।

जेडईईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पुनीत गोयनका ने बताया कि उनकी योजना प्रस्तावित कंपनी के लिए 8.5 अरब रुपये इकट्ठा करने की है। इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि कंपनी आईपीओ या निजी इक्विटी के माध्यम से धन इकट्ठा करेगी। यह बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा।

शनिवार को जेडईईएल के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि लंदन स्टॉक एक्सचेंज के वैकल्पिक निवेश बाजार में 10 से 20 प्रतिशत आईपीओ जारी कर 20 करोड़ डॉलर की राशि इकट्ठा की जा सकती है।

जेडईईएल के पास 3300 फिल्मों के टाइटलों का संग्रह है और उसकी योजना इसे जी एंटरटेनमेंट स्टूडियो के हवाले करने की है।

नई कंपनी की योजना अगले तीन साल के दौरान छह भारतीय भाषाओं में 180 फिल्मों के निर्माण की है। इसके लिए कंपनी पहले ही 10 निर्देशकों को निदेशक मंडल में शामिल कर चुकी है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि नई कंपनी के पास दो स्टूडियो जी मोशन पिक्चर्स और जी लाइमलाइट भी होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+