आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा रविवार को : पाटिल (लीड-1)
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मद्देनजर आंतरिक सुरक्षा की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पुणे से लौटने के बाद राजधानी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, "हम इस घटना पर दुख जताते हैं और इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं। जो लोग हताहत हुए हैं, हम उनके दुख में शरीक हैं। अभी कोई निष्कर्ष निकालने का वक्त नहीं है। घायलों पर मरहम पट्टी करने का वक्त है। "
उन्होंने कहा, "मैं लगातार जानकारी ले रहा हूं। अलग-अलग जानकारियां मेरे पास आ रही हैं। लेकिन इन जानकारियों को सार्वजनिक करना अभी उचित नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना राज्य सरकार का काम है लेकिन मैं इस वक्त तू-तू, मैं-मैं में नहीं पडूंगा। सुरक्षा व्यवस्था में जो कमियां हैं, उसके बारे में राज्य सरकारों व पुलिस के साथ बैठकर चर्चा करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications