हैदराबाद की कहानी बयां करती पुस्तक

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। यदि आप पुस्तक के जरिए हैदराबाद को देखना चाहते हैं तो पेंग्यून प्रकाशन की पुस्तक 'द अनटोल्ड चारमीनार : राइटिंग ऑन हैदराबाद' को पढ़ें। इस पुस्तक में शहर के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है।

सइदा इमाम ने इस 'द अनटोल्ड चारमीनार : राइटिंग ऑन हैदराबाद' का संपादन किया है। निजाम के शहर के रूप में विश्व प्रसिद्ध हैदराबाद के बारे में पुस्तक में विभिन्न लेखकों के 38 निबंध मौजूद हैं।

विलियम डालरेंपल, नवाब सर महदी यार जंग बहादुर, सरोजनी नायडू, मार्क टुली, एनिस जंग, नागेश कूकनूर और कई प्रसिद्ध हस्तियों के लेख पुस्तक मौजूद हैं।

इमाम ने पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के उस सपने के बारे लिखा है, जिसमें हैदराबाद को साइबर शहर बनाने की बात कही गई थी। पुस्तक में हैदराबाद की पारंपरिक महफिल के बारे में भी जिक्र है।

पुस्तक में विभिन्न लेखकों के हैदराबाद शहर के प्रति नजरिए को प्रस्तुत किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+