चीन और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग पर वार्ता शुरू
बीजिंग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। चीन और रूस ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए शनिवार को वार्ता शुरू की।
बीजिंग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। चीन और रूस ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए शनिवार को वार्ता शुरू की।
चीन के उपप्रधानमंत्री वेंग किशान और रूस के उपप्रधानमंत्री आइगर सेशिन ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि दोनों देश द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।
वेंग ने कहा, "दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता फलदायी रही।"
रूस और चीन के बीच सामरिक सहयोग में ऊर्जा अहम भूमिका निभाती है। वेंग ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में देशों के बीच सहयोग में वृद्धि हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों का सहयेाग कच्चे तेल के व्यापार, तेल और गैस पाइपलाइनों के निर्माण, खनन, परिशोधन और रसायन उद्योगों में भी बढ़ेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रूसी मंत्री ने चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ को प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुति न का खत भी सौंपा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications