सप्ताहांत तेल 2.23 डालर प्रति बैरल टूटा

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) में सप्ताहांत तेल का सितंबर वायदा 2.23 डालर यानी 1.78 फीसदी गिरकर बंद हुआ। गिरावट की वजह अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी की आशंका व मांग में कमी है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) में सप्ताहांत तेल का सितंबर वायदा 2.23 डालर यानी 1.78 फीसदी गिरकर बंद हुआ। गिरावट की वजह अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी की आशंका व मांग में कमी है।

लंदन स्थित आईसीई फ्यूचर्स एक्सचेंज में भी ब्रेंट क्रूड सप्ताहांत 1.92 डालर टूटकर 124.50 डालर प्रति बैरल बंद हुआ। इससे पहले तीन जुलाई को नाइमेक्स के आउटक्राई ट्रेडिंग में तेल का सितंबर वायदा 145.29 डालर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर तक चला गया था। तब से लेकर तेल की कीमतों में 22.03 डालर प्रति बैरल यानी 15 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

तकनीकी समीक्षक आने वाले सप्ताह तेल के लिए 117 डालर प्रति बैरल का सपोर्ट स्तर मानकर चल रहे हैं। आने वाले सप्ताह निवेशकों को मुख्यतया अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय के सूचना व प्रशासन विभाग से जारी होने वाले क्रूड व गैसोलिन से संबंधित इन्वेंटरी आंकड़ों का इंतजार होगा।

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी सप्ताहांत तेल का अगस्त वायदा 5,239 रुपये प्रति बैरल खुला और 5,208-5,239 रुपये प्रति बैरल के बीच कारोबार करते हुए अंतत: 12 रुपये की नरमी से 5,214 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+