रोजर्स कप के सेमीफाइल में पहुंचे पेस-डुल्हे
टोंरटो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के युगल विशेषज्ञ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार लुकास डुल्हे रोजर्स कप टेनिस प्रतियोगिता के युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
पेस-डुल्हे ने भारत के महेश भूपति और बहामास के उनके जोड़ीदार मार्क नोल्स को 6-4, 3-6,10-5 से पराजित किया।
अंतिम चार में पेस-डुल्हे का सामना कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। इन दोनों ने फ्रांस के पॉल हेनरी मैथ्यू और रूस के मिखाइल युझेनी को 7-6, 6-4 से हराया।
डुल्हे पहली बार इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं, जबकि पेस यहां दो बार खिताब जीत चुके हैं। पेस ने वर्ष 1997 और 2004 में यहां खिताब जीता था।
दूसरी ओर, मेंफिस और दुबई में खिताब जीतने के बाद मोंटे कार्लो मास्टर्स सीरीज के फाइनल में स्थान बनाने वाले पेस-नोल्स लगातार चौथी प्रतियोगिता में पहले दौर में हारे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications