आईओए मुक्केबाजों के साथ फिजियो भेजने को तैयार
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। विवाद से पल्ला झाड़ते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बीजिंग ओलंपिक के लिए पांच सदस्यीय भारतीय मुक्केबाजी दल के साथ एक फिजियोथेरेपिस्ट भेजने का फैसला किया है।
आईओए ने दक्षिण अफ्रीकी मूल के फिजियो हीथ मैथ्यूज को इस काम के लिए नियुक्त किया है।
देश भर की मीडिया ने टीम के साथ एक भी फिजियो नहीं भेजने के आईओए के फैसला का भारी विरोध किया था। इससे उलट आईओए ने चार सदस्यीय टेनिस टीम के साथ सात सदस्यों का सहयोगी दल भेजने का फैसला किया था, जिसे लेकर उसकी जबरदस्त आलोचना हुई थी।
देश के शीर्ष मुक्केबाज अखिल कुमार ने भी आईओए के इस फैसले का विरोध किया था। अखिल ने पिछले साल अपने कलाई का ऑपरेशन कराया है। ऐसी स्थिति में उन्हें फिजियो की सख्त दरकार है।
भारत के पांच मुक्केबाज बीजिंग ओलंपिक में शिरकत करेंगे। भारतीय मुक्केबाज अभी पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान में अभ्यास कर रहे हैं।
57 खिलाड़ियों वाला भारतीय खिलाड़ियों का दल 2 अगस्त को बीजिंग रवाना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications