होंडा दस लाख बाइक उतारने की तैयारी में
कोलकाता, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जापानी आटोमोबाइल कंपनी होंडा मोटर कारपोरेशन की अनुषंगी इकाई होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक भारत में दस लाख रुपये कीमत की मोटरबाइक उतारने की योजना बना रही है।

कंपनी इस कीमत पर ग्राहकों के लिए मोटरबाइक सेक्शन में दो माडल उपलब्ध कराएगी। संवाददाताओं को इस बात की जानकारी देते हुए एचएमएसआई के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिंजी आयोयामा ने आज कहा कि भारत में महंगी दुपहिया वाहनों की सीमित लेकिन जबरदस्त मांग को देखते हुए कंपनी ने यह योजना बनाई है।
आयोयामा के अनुसार कंपनी दस लाख रुपये से ज्यादा कीमत के दो माडल बाजार में उतारने पर फिलहाल विचार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications