संप्रग की जीत से उत्साहित है इंडियन ओवरसीज कांग्रेस
लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा लोकसभा में विश्वास प्रस्ताव जीतने से पार्टी की अंतर्राष्ट्रीय शाखाएं आह्लादित हैं।
लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा लोकसभा में विश्वास प्रस्ताव जीतने से पार्टी की अंतर्राष्ट्रीय शाखाएं आह्लादित हैं।
यह बात इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी ) के अध्यक्ष एवं वयोवृद्ध स्वाधीनता सेनानी बलवंत कपूर ने शुक्रवार रात कही। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जीत विदेश में बसे सभी भारतीयों की जीत है।"
कपूर ने कहा, "यदि आप आसपास नजर दौड़ाएं, तो पाएंगे कि मैंने ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों को ही नहीं, बल्कि उससे संबद्ध शिरोमणि अकाली दल समेत अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया है।"
आईओसी की स्थापना पश्चिमी लंदन में 1969 में कांग्रेस सदस्यों और समर्थकों की बैठक के बाद की गई थी। वर्षो से यह प्रवासी भारतीयों का प्रमुख राजनीतिक संगठन रहा है। इस संगठन की शाखाएं अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप में हैं।
वर्ष 1986 में खालिस्तानियों द्वारा आईओसी के महासचिव तरसेम सिंह तूर की हत्या कर देने से यह संगठन सुर्खियों में आया था। इस हमले में एक अन्य नेता संतार सिंह संधु बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
कपूर ने बताया कि आईओसी भारतीय मूल के लोगों की दूसरी पीढ़ी को शामिल कर अपनी सदस्यता बढ़ाने के प्रयास कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications