राजधानी में कार ने फुटपाथ पर सोए मजदूर की जान ली
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात शराब पी कर कार चला रहे एक युवक ने फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजामुद्दीन इलाके में रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार से जा रही कार फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चला रहे युवक की पहचान 22 वर्षीय मनजीत के रूप में की गई है।
अधिकारी ने कहा, "दुर्घटना में घायल हुए मजदूर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है और मारे गए मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"
अधिकारी के अनुसार युवक को गिरफ्तार कर उसके रक्त की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications