कैलिफोर्निया के रेस्तरांओं में ट्रांस फैट्स परोसने पर रोक
सैन फ्रांसिस्सको, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया के गवर्नर अर्नाल्ड शवार्जनेगर ने रेस्तरांओं में 'ट्रांस फैट्स' परोसने पर प्रतिबंध लगाने वाले एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं।
कैलिफोर्निया इतना कड़ा कदम उठाने वाला अकेला राज्य बन जाएगा। शुक्रवार को इस आशय के एक कानून पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद अब राज्य के रेस्तरांओं को अपने मेन्यू बदलने होंगे।
शवार्जनेगर ने कहा, "स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने वाला कैलिफोर्निया अग्रणी राज्य है। ट्रांस फैट्स को सीधे-सीधे हृदयरोगों से जोड़कर देखा जाता है और आज हम कैलिफोर्निया के स्वस्थ्य भविष्य की ओर सशक्त कदम बढ़ा रहे हैं।"
यह कानून 2010 में अमल में लाया जाएगा और सभी रेस्तरांओं में ट्रांस फैट्स पर रोक लगा दी जाएगी। उसके एक वर्ष बाद बेकरी उत्पादों पर भी रोक लगा दी जाएगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ट्रांस फैट्स की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिसकी वजह से हृदय रोग के साथ-साथ मधुमेह का भी खतरा रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications