अहमदाबाद विस्फोट : आठ धमाकों में 15 मरे, 100 घायल (लीड-2)

अहमदाबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के शहरी विकास मंत्री नितिन पटेल के मुताबिक शनिवार देर शाम अहमदाबाद में हुए आठ सिलसिलेवार बम धमाकों में 15 लोग मारे गए जबकि 100 लोग घायल हुए हैं।

संवाददाताओं से बातचीत में पटेल ने कहा, "जहां तक मेरी जानकारी है, इस हादसे में अब तक 15 लोग मारे गए हैं जबकि सौ से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इस समय हम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ बचाव कार्य में जुटे हैं।"

उन्होंने कहा, "आतंकवादी सोचते हैं कि इस प्रकार की घटनाओं से उन्माद व तनाव फैलेगा लेकिन हमने गुजरात की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।"

कर्नाटक की राजधानी बंगलौर में शुक्रवार को हुए 8 सिलसिलेवार बम धमाकों के ठीक एक दिन बाद शनिवार शाम गुजरात के अहमदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर 8 सिलसिलेवार बम धमाके हुए।

राज्य सरकार के अधिकारियों के मुताबिक घायलों को यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश बम कम तीव्रता वाले थे, जो साइकिल या खाने की टिफिन में रखे गए थे।

पहला धमाका गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विधानसभा क्षेत्र मणिनगर में 6.45 मिनट पर हुआ। इसके बाद 15 मिनट के अंतराल पर सात और धमाके हुए।

दूसरा धमाका ठक्कर बापानगर, तीसरा धमाका सारंगपुर ब्रिज और चौथा धमाका ईसानपुर में हुआ। इसके अलावा नरोल, सरखेज, ओधाव और बापूनगर में भी धमाके हुए।

धमाके की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

गृहराज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के मुताबिक ये धमाके ठीक बंगलौर में शुक्रवार को हुए धमाकों की तर्ज पर किए गए हैं। उन्होंने कहा, "यह देश को अस्थिर करने का प्रयास है। सभी मेट्रो शहरों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+