चंडीगढ़ की ओर फिर रुख करने लगे हैं विदेशी छात्र

चंडीगढ़, 26 जुलाई (आईएएनएस)। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ईरान, इराक और अफगानिस्तान के छात्र फिर पंजाब विश्वविद्यालय की ओर रुख करने लगे हैं। राज्य में 80 और 90 के दशक में आतंकवाद की वजह से यहां आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में काफी कमी आई थी।

चंडीगढ़, 26 जुलाई (आईएएनएस)। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ईरान, इराक और अफगानिस्तान के छात्र फिर पंजाब विश्वविद्यालय की ओर रुख करने लगे हैं। राज्य में 80 और 90 के दशक में आतंकवाद की वजह से यहां आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में काफी कमी आई थी।

उल्लेखनीय है कि पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए चंडीगढ़ शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है। करीब 114 वर्ग किलोमीटर के शहर में स्नातक, स्नातोकोत्तर और व्यावसायिक शिक्षा संस्थाओं के करीब 40 केंद्र हैं।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2007-08 के शैक्षणिक सत्र के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 300 विदेश छात्रों ने दाखिला लिया। यहां पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या में गत वर्षो की अपेक्षा 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के डीन शेले वालिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक होने की वजह से यह विदेशी छात्रों का पसंदीदा स्थल रहा है। यहां सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ छात्रों के लिए ढेरों अवसर उपलब्ध हैं।"

विदेशी विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "यहां आने वाले अधिकतर विदेशी छात्र ईरान, इराक और अफगानिस्तान के होते हैं, जो स्नातकोत्तर या डाक्ट्रेट में ही दाखिला लेते हैं।"

उन्होंने कहा, "गत वर्ष अफगानिस्तान से करीब 65 छात्र यहां आए थे, जबकि नेपाल, यमन, इथोपिया, आस्ट्रिया और श्रीलंका से दो से पांच छात्र आए थे।"

विश्वविद्यालय के अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस वर्ष विदेशी छात्रों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+