मणिपुर में बच्चों के अपहरण की घटनाएं बढ़ी

इम्फाल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर के मणिपुर राज्य में आतंकवादियों द्वारा बच्चों को अगवा करने की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसके कारण पुलिस को राजधानी के विभिन्न इलाकों में हाई अलर्ट जारी करना पड़ा है।

राज्य में अपहरण की घटनाओं में वृद्धि से लोगों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। राज्य पुलिस प्रमुख वाई. जॉयकुमार सिंह ने आईएएनएस से कहा, "इम्फाल से तीस से अधिक बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। कई मामलों में पुलिस से शिकायत भी दर्ज नहीं की गई। इन इलाकों में अपहरण के 13 मामले दर्ज किए गए हैं।"

अगवा किए गए बच्चों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच है, जिसमें चार बच्चे घर लौट आए हैं, जबकि अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और विभिन्न स्थलों पर वाहनों की जांच की जा रही है।

इम्फाल के चार जिलों में विशेष कार्रवाई दस्ते तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि आतंकवादियों पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे बच्चों को अपने संगठनों में शामिल करने के लिए अपहरण कर रहे हैं। हालांकि, सिंह ने इस बात से इंकार किया कि कई बच्चे आतंकवादी संगठनों से जुड़ गए हैं।

'पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपक' के दो धड़ों ने बच्चों को अगवा किए जाने की जिम्मेदारी ली है। सिंह ने कहा कि बच्चों को आतंकवादी अपने संगठनों से इसी कारण जोड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें संगठन के लिए काम करने वाले युवक नहीं मिल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+