हर वर्ष 25 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं ताज देखने

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बेमिसाल खूबसूरती के लिए लोकप्रिय और विश्व के सात आश्चर्यो में शामिल ताजमहल को देखने प्रति वर्ष 25 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं।

मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाए गए ताजमहल को देखने वर्ष 2006 में 2,048,120 घरेलू पर्यटक और 491,351 विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे थे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सहायता से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय इस संबंध में रिपोर्ट जारी की है।

रिपोर्ट के अनुसार देश के सभी स्मारकों में ताजमहल देखने सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। ताजमहल के बाद सबसे अधिक पर्यटक लाल किला पहुंच रहे हैं। विदेशी पर्यटक आगरा किला की ओर भी सबसे अधिक आकर्षित होते हैं।

घरेलू और विदेशी पर्यटकों की तीसरी पसंद दिल्ली स्थित कुतुबमीनार है। यहां वर्ष 2006 में 19 लाख घरेलू और 249,040 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। देश के सबसे लोकप्रिय स्मारकों में हुमायूं का मकबरा, फतेहपुर सीकरी, लाल किला, सारनाथ, खजुराहो, मामल्लापुरम और जंतर मंतर शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+