श्रीलंका ने भारत के साथ विद्युत समझौते को मंजूरी दी
कोलंबो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका ने बिजली की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारत के साथ समुद्र के भीतर से विद्युत पारेषण के एक महत्वपूर्ण समझौते को मंजूरी दे दी है।
कोलंबो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका ने बिजली की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारत के साथ समुद्र के भीतर से विद्युत पारेषण के एक महत्वपूर्ण समझौते को मंजूरी दे दी है।
श्रीलंका के विद्युत और ऊर्जा मंत्री डब्ल्यू.डी.जे. सेनाविरत्ने ने कहा कि 45 करोड़ डालर की लागत वाली परियोजना के पूरा हो जाने के बाद समुद के भीतर से आने वाली 200 किलोमीटर लंबी केबिल के माध्यम से तमिलनाडु के मदुराई पावर ग्रिड और श्रीलंका के तलाईमन्नार,मन्नार और अनुराधपुरा राष्ट्रीय पावर ग्रिड के बीच बिजली का पारेषण संभव हो सकेगा।
सेनाविरत्ने ने आईएएनएस को बताया कि केबल के माध्यम से विद्युत का दोनों ओर पारेषण किया जा सकेगा। इसके लिए आपसी सहयोग के समझौते पर जल्दी ही हस्ताक्षर होने की संभावना है।
सेनाविरत्ने ने कहा कि बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। मंत्री के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने के बाद दोनों देश 1000 मेगावाट बिजली के आदान प्रदान के द्वारा अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मंत्री ने कहा कि सार्क सम्मेलन के दौरान इसके लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की संभवना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
सेनाविरत्ने ने कहा कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने में 40 महीने का समय लगेगा।
श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने ईरान के सहयोग से ग्रामीण इलाकों में विद्युतीकरण के लिए प्रस्तुत एक अन्य प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications