आईडीबीआई म्यूचल फंड के कारोबार में उतरेगी
कोलकाता, 25 जुलाई (आईएएनएस)। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड म्यूचल फंड कारोबार में उतरने की योजना बना रही है। इसके साथ ही बैंक की देश में 200 नई शाखाएं खोलने की योजना है।
कोलकाता, 25 जुलाई (आईएएनएस)। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड म्यूचल फंड कारोबार में उतरने की योजना बना रही है। इसके साथ ही बैंक की देश में 200 नई शाखाएं खोलने की योजना है।
बैंकों के सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत में बैंक के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक योगेश अग्रवाल ने कहा कि वे फिलहाल विदेशी कंपनियों के साथ परिसंपत्ति प्रबंधन से संबंधित कंपनी स्थापित करने के मामले में बातचीत कर रही है। इस कंपनी के अधिकतर शेयर आईडीबीआई अपने पास रखेगी।
इस बात की संभावना है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान बैंक अपनी साख में 25 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी देश के बाहर सिंगापुर, दुबई, बहरीन, लंदन व शंघाई में भी अपनी शाखा खोलने पर विचार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications