बंगलौर विस्फोट : बंगलौर सहित दिल्ली और मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

बंगलौर/नई दिल्ली/मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बंगलौर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद कर्नाटक में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसके साथ ही राजधानी नई दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट की घोषणा कर दी गई।

बंगलौर में शुक्रवार दोपहर हुए छह सिलसिलेवार बम धमाकों में एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा, "हमारी सरकार राज्य में हिंसा फैलाने वाली ताकतों से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस नाजुक घड़ी में मैं बंगलौरवासियों और राज्य के अन्य लोगों से अपील करता हूं कि वे धीरज न खोएं। सरकार उनकी रक्षा के लिए तत्पर है।"

उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार को समय-समय पर सूचना दे रहे हैं और हमने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उससे सहायता भी मांगी है।

दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले बाजारों जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस से कहा, "बंगलौर धमाकों को देखते हुए अलर्ट की घोषणा कर दी गई है। जामा मस्जिद, अक्षरधाम और इस्कान मंदिर आदि धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।"

मुंबई के पुलिस आयुक्त हसन गफूर ने बताया कि सभी पुलिस थानों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। इसके अलावा मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को भी बंगलौर पुलिस की सहायता के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+