'अलीबाग' से संजय दत्त का गीत भी गायब !
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। संजय गुप्ता की फिल्म 'अलीबाग' से पहले संजय दत्त के स्थान पर अभिनेता इरफान खान को लिया गया और अब फिल्म से उनकी आवाज में रिकार्ड एक गीत को भी हटा दिया गया।
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। संजय गुप्ता की फिल्म 'अलीबाग' से पहले संजय दत्त के स्थान पर अभिनेता इरफान खान को लिया गया और अब फिल्म से उनकी आवाज में रिकार्ड एक गीत को भी हटा दिया गया।
गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "अब हम इस गीत को पेशेवर गायक की आवाज में रिकार्ड करेंगे। दरअसल, इरफान के लिए संजय की आवाज सही नहीं लग रही थी।"
जहां संजय 'अलीबाग' से गायब हो गए हैं, वहीं 'वुडस्टॉक विला' में वे एक दृश्य में विशेष तौर पर नजर आएंगे। संजय के बारे में इरफान खान ने कहा, "संजय की एक अलग छवि है। मेरे लिए उनकी आवाज सही साबित नहीं हो सकती है और इसे दर्शक भी स्वीकार नहीं करेंगे।"
'अलीबाग' के अलावा गुप्ता की एक और फिल्म 'एसिड फेक्ट्री' में भी संजय दत्त के स्थान पर इरफान खान को लिया गया है। हालांकि, इस संबंध में इरफान ने कहा, "संजय के स्थान पर किसी को नहीं लिया जा सकता है। उनकी हर अदा निराली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications