बंगलौर में हुए धमाकों से आईटी कंपनियां चिंतित
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बंगलौर में एक के बाद एक हुए छह बम धमाकों पर सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित कंपनियों ने निराशा का इजहार किया है।
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बंगलौर में एक के बाद एक हुए छह बम धमाकों पर सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित कंपनियों ने निराशा का इजहार किया है।
गौरतलब है कि सूचना प्रौद्योगिकी के मामले में बंगलौर देश का सबसे बड़ा केंद्र है। धमाकों के बाद देश के शेयर बाजारों में भी आज भारी गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय उद्योग व वाणिज्य महासंघ (फिक्की) के महासचिव अमित मित्रा ने बम विस्फोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विघटनकारी शक्तियों द्वारा की गई इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी के मामले में बंगलौर की उपलब्धियों को क्षति पहुंचाने हो सकता है।
उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि इस तरह की कार्रवाई के बावजूद यहां वैश्विक निवेश पूर्ववत जारी रहेगा।
भारतीय उद्योग व वाणिज्य संगठन एसोचैम के पूर्च अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा है कि कठिन दौर से गुजर रहे भारतीय उद्योगों के लिए बम विस्फोट बुरी खबर है।
बायोकान के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक किरण मजुमदार के अनुसार यह बहुत ही गंभीर मामला है और सरकार को व्यापक सुरक्षा इंतजाम करना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहींे हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications