सोमनाथ 79 वर्ष के हुए, बधाइयों का तांता

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दो दिनों पहले ही मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से निष्कासित किए गए लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी आज 79 वर्ष के हो गए।

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दो दिनों पहले ही मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से निष्कासित किए गए लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी आज 79 वर्ष के हो गए।

चटर्जी को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के लगभग सभी वरिष्ठ नेता आज जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचें। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उन्हें बधाई देने पहुंचीं जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने अपने अधिकारियों को भेज उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

जन्मदिन के इस मौके पर चटर्जी के कई मित्र भी बधाई देने पहुंचे। लोकसभा में चटर्जी के सहयोगी रहे सैफुद्दीन चौधरी ने कहा, "पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद चटर्जी अब और भी अच्छे ढंग से लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका का निर्वाह कर सकेंगे। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+