सरकार के नरम रुख का नतीजा है बंगलौर विस्फोट
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगलौर में शुक्रवार दोपहर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और लोकसभा में पार्टी संसदीय दल के उपनेता विजय कुमार मल्होत्रा ने अलग-अलग बयान जारी कर बंगलौर विस्फोट की कड़ी निंदा की ।
मल्होत्रा ने कहा, "यह एक निंदनीय कृत्य है। सरकार लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रही है। उसके इस रुख से आतंकवादियों के हौंसले सातवें आसमान पर है।"
भाजपा अध्यक्ष ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को मृतक के परिजनों व घायलों को उचित मुआवजा दिए जाने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications