एयर मारीशस के विमान यात्री दिल्ली में अटके

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। स्थानीय इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर मारीशस के विमान में गुरुवार को आग लगने के बाद विमान के 241 यात्री शुक्रवार को भी राजधानी में अपनी आगे की यात्रा की प्रतीक्षा करते रहे।

एयर मारीशस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने शुक्रवार की सुबह छह बजे मारीशस जाने के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की थी लेकिन उसमें भी कोई तकनीकी खराबी आ गई।

प्रवक्ता ने कहा, "गुरुवार को उड़ान भरते समय एक पक्षी के टकरा जाने के कारण विमान में आग लग गई थी। यात्रियों को नए विमान से सुबह रवाना किया जाना था लेकिन उसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान को दोबारा दोपहर दो बजे उड़ान भरनी थी लेकिन अभी तक कोई इंजीनियरों से कोई सूचना नहीं मिली है। "

यात्रियों में एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस के 90 कर्मचारी शामिल हैं। अधिकांश यात्री यहां छुट्टियां बिताने आए थे। विमान सेवा कंपनी ने उन्हें अलग अलग जगहों पर ठहराया है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी आर.के.उजूधा ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दूसरे विमान में भी तकनीकी खराबी आ गई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+