बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
शुक्रवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई कि विपक्षी दल के विधायकों ने पटना में जलजमाव और राशन और किरासन वितरण में अनियमितता को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग करने लगे, जिसे विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने खारिज कर दिया। इसके बाद विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा प्रारंभ कर दिया। हंगामे को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विपक्षी दलों के हंगामे की वजह से 12 बजे एक बार फिर सदन की कार्यवाही प्रारंभ नहीं हो सकी, इसके बाद एक बार फिर 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। दो बजे भी विपक्षी दलों के हंगामे के कारण कार्यवाही प्रारंभ नहीं हो सकी। विपक्षी दल के विधायक अध्यक्ष से यह जानना चाह रहे थे कि किस नियम के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव नहीं लाने दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक श्याम रजक ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों को बताया कि विपक्ष एकजुट है और सरकार जब तक पटना में जलजमाव की स्थिति में सुधार नहीं करती है तथा कार्य स्थगन प्रस्ताव विधानसभा में लाने नहीं दिया जाता है तब तक सदन नहीं चलने दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications