दिल्ली में बाहरी महिला कामगारों की संख्या दो लाख

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में काम कर रहे कुल छह लाख बाहरी कामगारों में से दो लाख महिला कामगार हैं। इनमें से अधिकतर निर्माण स्थलों पर काम करती हैं।

एक स्वयंसेवी संगठन मोबाइल क्रेच द्वारा जारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। संगठन के ताजा अध्ययन में इस बात का दावा किया गया है कि मर्दो के घर छोड़कर बाहर काम करने की स्थिति में पत्नी के साथ रहने की विवशता की वजह से बाहरी महिला कामगारों की संख्या में इतना इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक 84 फीसदी मामलों में यह देखा गया है कि पत्नी अपने पति के साथ रहने के लिए अपना घर बार छोड़ती है।

संगठन के कार्यकारी निदेशक मृदुला बजाज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली में काम कर रहे हर तीन बाहरी कामगारों में से एक महिला है। उनके मुताबिक इस अध्ययन का उद्देश्य राजधानी में काम कर रहे बाहरी कामगारों व उनके असहाय बच्चों की समस्याओं के प्रति सरकार और आम लोगों का ध्यान आकृष्ट करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+