कोलंबो टेस्ट : भारत पर फालोऑन का संकट (लीड-1)
कोलंबो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के साथ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने 159 रन पर छह विकेट गंवा दिए।
श्रीलंका के स्कोर छह विकेट पर 600 रन (पारी घोषित) के जवाब में खेल रही भारतीय टीम पर फालोऑन का संकट मंडराने लगा है। फालोऑन बचाने के लिए भारतीय टीम को अभी 242 और रन बनाने हैं।
भारत के लिए गौतम गंभीर ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग 25, सचिन तेंदुलकर 27 और सौरव गांगुली 23 रन ही बना सके। दिनेश कार्तिक नौ रन पर आउट हुए , जबकि राहुल द्रविड़ के खाते में महज 14 रन जुड़ सके।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर वीवीएस लक्ष्मण 19 और कप्तान अनिल कुंबले एक रन पर नाबाद लौटे। इन दोनों पर अपनी टीम को फालोऑन के संकट से उबारने की जिम्मेदारी होगी।
श्रीलंका की ओर से स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने 38 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट लिए। असंथा मेंडिस और नुवान कुलशेखर ने एक-एक विकेट लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications