भाजपा सांसदों ने रिश्वत मामले में स्पीकर से शिकायत की
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिन तीन सांसदों ने मंगलवार को विश्वास प्रस्ताव पर चल रही बहस के दौरान लोकसभा में करोड़ों रुपये के नोटों की गड्डी लहराकर देश भर में हड़कंप मचा दिया था, उन्होंने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के समक्ष इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा संसदीय दल के उपनेता विजय कुमार मल्होत्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हमनें लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष आज औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अब यह उन पर निर्भर है कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करते हैं या नहीं।"
उन्होंने कहा, "पार्टी ने तय किया कि फिलहाल हम पुलिस में इस मामले की शिकायत नहीं करेंगे, क्योंकि लोकसभा अध्यक्ष को इस मामले में उपयुक्त कार्रवाई करने की शक्तियां प्राप्त है। उनके पास पुलिस जांच के आदेश देने के भी अधिकार हैं।"
मल्होत्रा ने लोकसभा अध्यक्ष से उस वीडियो टेप को सार्वजनिक करने की भी मांग की है जो उनके सांसदों ने उन्हें सौंपी है। इस टेप में कथित तौर पर रिश्वत मामले की रिकार्डिग दर्ज है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के तीनों सांसद अशोक अर्गल, फग्गनसिंह कुलस्ते और महावीर भगोरा पिछले मंगलवार को विश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मतदान के चंद घंटे पहले हजार-हजार रुपये के नोटों की गड्डियां लेकर सदन के अंदर पहुंच गए थे। इन सांसदों को आरोप था कि सत्ताधारी गठबंधन के कुछ नेताओं ने विश्वास मत से दूर रहने के एवज में उन्हें एक करोड़ रुपये की पेशगी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications