पेंटिग से सजा होगा 'मेरे ख्वाबों में जो आए' का सेट
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। वृत्तचित्र निर्माता मधुरिता आनंद अपनी पहली फीचर फिल्म 'मेरे ख्वाबों में जो आए' के सेट को लेकर ढेर सारी योजनाएं बना रही हैं। फिल्म का सेट कंप्यूटर ग्राफिक के बदले हाथ से बनी पेंटिग्स से सजा होगा।

'मेरे ख्वाबों में जो आए' फिल्म में मुख्य भूमिका में राइमा सेन, रणदीप हुडा और अरबाज खान हैं। बीबीसी और नेशनल ज्योग्राफिक चैनल द्वारा पुरस्कृत मधुरिता ने कहा कि फिल्म की कहानी में कला का विशेष स्थान है।
मधुरिता ने कहा कि उन्होंने फिल्म के सेट के लिए कंप्यूटर ग्राफिक्स का प्रयोग नहीं किया है। सेट के डिजाइनर अमरदीप बहल ने कहा कि सेट का डिजाइन मधुरिता के ख्वाबों पर आधारित है।
मधुरिता ने कहा कि फिल्म के तीस सेट हैं। फीचर फिल्म के अलावा वे बाल उत्पीड़न विषय पर भी एक लघु फिल्म 'वाकिंग ऑन ए मूनबिम' बना रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications