बंगलौर में 6 धमाके, एक मरा (लीड-1)
बंगलौर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बंगलौर में शुक्रवार दोपहर सिलसिलेवार 6 बम धमाकों में एक व्यक्ति मारा गया और कई अन्य घायल हो गए।
बंगलौर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बंगलौर में शुक्रवार दोपहर सिलसिलेवार 6 बम धमाकों में एक व्यक्ति मारा गया और कई अन्य घायल हो गए।
कम तीव्रता वाले इन बमों में टाइमर उपकरण लगे थे।
पुलिस आयुक्त शंकर बिदरी ने बताया कि इन धमाकों के पीछे ऐसे लोगों का हाथ हो सकता है, जो जनता में दहशत फैलाना चाहते हैं।
शुरुआती तीन धमाके दोपहर डेढ़ बजे से पौने दो बजे के बीच हुए। बिदरी ने संवाददाताओं को बताया, "पुलिस मामले की जांच कर संदिग्धों की गिरफ्तारी करेगी। हम पूरी तरह चौकस हैं।"
बिदरी ने जनता से आतंकित नहीं होने और अपने रोजमर्रा के काम में जुटे रहने की अपील की है। विस्फोटों की खबर फैलते ही ज्यादातर दुकानें और शॉपिंग मॉल्स तत्काल बंद कर दिए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications