हुड्डा विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में शिरकत करेंगे

अहमदाबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

अहमदाबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विश्व आर्थिक मंच के द न्यू चैंपियंस 2008 की सालाना बैठक चीन के तियानजेन में 27 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। गत सितंबर में आयोजित इसकी पहली बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया था।

मंच की वेबसाइट पर इस बात का उल्लेख है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी बतौर सलाहकार इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं।

इस दो दिवसीय बैठक में वैश्विक मंदी की छाया से इतर विकास के पथ पर अग्रसर भारतीय अर्थव्यवस्था पर समग्र परिचर्चा आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान कार्बन फुटप्रिंट व क्लीन टेक्न ोलोजीज जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

भारतीय उद्योग जगत की तरफ से बैठक में जिन उद्योगपतियों के भाग लेने की संभावना है, उनमें रैनबैक्सी लेबोरेटरीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक मालविंदर सिंह, डाबर इंडिया के विवेक बर्मन, जेनपैक्ट के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद भसीन, वाडिया समूह के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैश वाडिया व सन ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के नंद खेमका शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+