प्रधानमंत्री उद्यमियों से अगस्त में बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश के प्रमुख उद्यमियों से अगस्त की शुरुआत में मिलकर आर्थिक सुधारों पर उनकी राय लेंगे। भारतीय उद्योग व वाणिज्य महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने आज यह बात कही।
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित दक्षेस शिखर बैठक से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री के उद्यमियों से मिलने की संभावना जताई जा रही है।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री उद्योग जगत की विभिन्न मांगों के अमल पर विचार कर सकते हैं ताकि देश में आर्थिक सुधारों की गति को और प्रोत्साहित किया जा सके।
फिक्की के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर उनकी बहुप्रतीक्षित मांगों व समस्याओं पर बातचीत करेंगे।
उच्च ब्याज दरों को उद्योग जगत के लिए चिंता का विषय मानते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि मौजूदा महंगाई दर मांग और आपूर्ति में आए असंतुलन का परिणाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
