पिछले 17 महीनों में हुईं आतंकवादी घटनाएं (संशोधित)
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले 17 महीनों के दौरान हुई अनेक आतंकवादी वारदातों से देश भर में अनेक जानें गईं और सैकड़ों लोग घायल हो गए।
13 मई 2008 : राजस्थान की राजधानी जयपुर में मात्र 15 मिनट के अंतराल में अलग-अलग जगहों पर आठ सिलसिलेवार बम धमाके। इन धमाकों में 65 लोगों की जानें गईं।
1 जनवरी : उत्तरप्रदेश के रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरफीएफ) के शिविर पर आतंकवादियों ने ए.के. 47 और हथगोलों से हमला किया। बल के सात जवान और एक अन्य व्यक्ति की मौत।
11 अक्टूबर 2007 : राजस्थान के अजमेर शहर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में बम विस्फोट। दो लोगों की मौत और 28 घायल।
26 अगस्त : हैदराबाद में राज्य सचिवालय और कोटि इलाके में हुए दो अलग-अलग धमाकों में 42 लोगों की मौत।
18 मई : हैदराबाद के ही प्रसिद्ध मक्का मस्जिद में हुए विस्फोट और उसके बाद हुई पुलिस की गोलीबारी में 11 लोगों की मौत और 50 घायल।
19 फरवरी : दिल्ली और लाहौर के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्फोट और उसके बाद लगी आग में 68 लोगों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications