ग्वालियर नगर निगम को विवाद के बाद मिले 1 करोड़ 27 लाख रुपये

ग्वालियर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। नगर निगम ग्वालियर के कर्मचारियों ने अपने आयुक्त पवन शर्मा के नेतृत्व में ड्राफ्ट का भुगतान पाने के लिए एचडीएफसी बैंक की सिटी सेंटर शाखा में शुक्रवार को जमकर हंगामा करना पड़ा। इस हंगामे के बाद ही बैंक ने निगम को 1 करोड़ 27 लाख रुपये का भुगतान किया।

ग्वालियर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। नगर निगम ग्वालियर के कर्मचारियों ने अपने आयुक्त पवन शर्मा के नेतृत्व में ड्राफ्ट का भुगतान पाने के लिए एचडीएफसी बैंक की सिटी सेंटर शाखा में शुक्रवार को जमकर हंगामा करना पड़ा। इस हंगामे के बाद ही बैंक ने निगम को 1 करोड़ 27 लाख रुपये का भुगतान किया।

मिली जानकारी के अनुसार बड़ौदा की ग्लेज इलेक्ट्रिकल प्राइवेट लिमिटेड ने एक ठेका लिया था और एचडीएफसी बैंक में 1 करोड़ 27 लाख रुपये जमा कराए थे। इस राशि का ड्राफ्ट बैंक के पास था। शुक्रवार की सुबह निगम के कर्मचारी भुगतान के संदर्भ में बैंक पहुंचे तो वहां उनका विवाद हुआ, क्योंकि बैंक ने राशि का भुगतान करने से इंकार कर दिया।

बैंक से राशि का भुगतान न होने पर नगर निगम के आयुक्त पवन शर्मा अपने कर्मचारियों के साथ खुद बैंक जा धमके। उनका भी बैंक के अधिकारियों से विवाद हुआ और कहासुनी में में ड्राफ्ट फट गया। इस सारे विवाद की क्लोज सर्किट कैमरों से रिकॉर्डिंग चल रही थी।

निगम आयुक्त ने विवाद के बाद इन कैमरों के रिसीवरों को ही अपने कर्मचारियों से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। शाम होने तक दोनों पक्ष समझौते के मूड में आ गए और आखिर में समझौता हो गया।

पवन शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि बैंक ने नगर निगम को 1 करोड़ 27 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। विवाद के मुद्दे पर वे कहते है कि उन्हें जो राशि चाहिए थी वह आखिर में मिल ही गई। इस संदर्भ में एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक कौशिक शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+