सार्क बैठक के लिए श्रीलंका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोलंबो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका में होने वाली दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सदस्य देशों की 15वीं शिखर बैठक के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।

लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने हालांकि 26 जुलाई से 4 अगस्त तक 10 दिनों के संघर्षविराम की घोषणा की है, लेकिन श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने इसे लिट्टे की चाल बताकर उसकी पेशकश ठुकरा दी है।

आगामी दो अगस्त से यहां के भंडारनायके मेमोरियल इंटरनेशनल कांफ्रेंस हाल में सार्क देशों की शिखर बैठक होनी है। इस बैठक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

बैठक में शामिल होने वाले देशों के लगभग सभी नेता अपनी-अपनी सुरक्षा व्यवस्था के साथ यहां पहुंचेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कई ब्लैक कैट कमांडों को साथ लेकर यहां पहुंचेंगे। उनके लिए विशेष हेलीकाप्टर और बुलेटप्रुफ कार भारत से भेजी जा रही है।

सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदया ननायक्करा ने कहा कि श्रीलंकाई पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को बैठक की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा सुरक्षा बलों के 19 हजार अतिरिक्त जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+