आडवाणी और 3 भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
लखनऊ, 25 जुलाई(आईएएनएस)। लोकसभा में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(यूपीए) सरकार के विश्वास मत के दौरान 22 जुलाई को नोट दिखाने वाले तीन भाजपा सांसदों व विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ लखनऊ जिला न्यायालय में समाजवादी पार्टी के एक पूर्व सभासद किशोरी लाल यादव ने आज मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
किशोरी लाल ने कहा कि भाजपा सांसदों अशोक अर्गल, महावीर भागौरा और फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा संसद में नोट दिखाकर ये आरोप लगाना कि ये रुपये उन्हें अमर सिंह ने दिए। यह लाल कृष्ण आडवाणी की एक मनगढ़ंत कहानी के सिवा कुछ नहीं है।
उन्होंने न्यायालय में अपील की कि भाजपा सांसदों के इस रवैये से समाजवादी पार्टी की छवि खराब हुई है। ऐसे में तीनों सांसदों समेत लोक सभा में विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सम्मन जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
लखनऊ जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मिजस्ट्रेट आर.पी. त्रिपाठी ने शिकायतकर्ता किशोरी लाल की शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा है कि 8 अगस्त को उनके बयान दर्ज किए जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications