ब्रिटेन-आयरलैंड सीमा जांच फिर शुरू होगी

लंदन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन और आयरलैंड 1925 के बाद पहली बार अपनी सीमा पर पासपोर्ट जांच फिर से शुरू करने पर सहमत हो गए हैं।

आतंकवादियों, तस्करों और अवैध प्रवासियों द्वारा खुली सीमा का दुरूपयोग किए जाने की आशंका के भय से यह कदम उठाया गया है।

नए नियमों के अनुसार विदेशी यात्रियों को जांच चौकी पर अपने पासपोर्ट की जांच करानी होगी और दोनों देशों के नागरिकों को अपनी पहचान साबित करनी होगी। सीमा के नजदीक वाहनों को भी जांच के लिए रूकना होगा।

अगले छह सालों में चरणबद्ध तरीके से ये नई व्यवस्था लागू होगी। ब्रिटेन द्वारा अपने आव्रजक जांच तंत्र के पुनर्निर्माण और देश में सभी नए आने वालों की पहचान के लिए ई-बार्डर कार्यक्रम लागू करने के बाद ये प्रावधान लागू हो जाएंगे।

ब्रिटेन की गृहमंत्री जैकी स्मिथ और आयरलैंड के न्यायमंत्री डरमॉट एहरम ने एक संयुक्त बयान में कहा कि , "दोनों देशों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे सीमा को पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर कार्य करें।"

लेकिन इस योजना में उत्तरी आयरलैंड और ब्रिटेन की मुख्य भूमि के बीच के क्षेत्र को नहीं शामिल किया गया है। इस क्षेत्र की निगरानी अभी भी गृह विभाग करता है। इस क्षेत्र से संबंधित प्रस्ताव की घोषणा इस वर्ष के अंत तक की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+