टीडीपी ने एक और सांसद को निष्कासित किया
हैदराबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद डी. के. आदिकेशवुलु नायडू को लोकसभा में विश्वास मत के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान करने की सजा मिल गई। उन्हें शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

टीडीपी के मुखिया एन. चंद्रबाबू नायडू ने नलगोंडा में कहा कि पार्टी व्हिप तोड़ने के लिए आदिकेशवुलु पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आदिकेशवुलु का मत लोकसभा सचिवालय द्वारा अमान्य करार दिया गया था। सचिवालय के मुताबिक आदिकेशवुलु ने सरकार के पक्ष में मतदान किया था लेकिन इलेक्ट्रानिक मशीन और स्लिप दोनों से मतदान करने के कारण उनका मत अमान्य कर दिया गया था।
इससे पहले बुधवार को टीडीपी के सांसद एम. जगन्नाथम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जगन्नाथम ने भी सरकार के पक्ष में मतदान किया था। मतदान से पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications