झारखंड में रेलवे कर्मचारी ने की दफ्तर में आत्महत्या
रांची, 25 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद जिले में शुक्रवार को एक रेलवे कर्मचारी ने अपने कार्यालय में आत्महत्या कर ली।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम धनबाद क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के मुख्य लिपिक अनवारुल हक ने दफ्तर में ही आत्महत्या कर ली। शव को शुक्रवार सुबह बरामद किया गया।
अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को दफ्तर का काम समाप्त होने के बाद हक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या कर ली। दूसरे दिन सुबह दफ्तर के अन्य कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो कमरे को अंदर से बंद पाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया।
हक ने अपने स्युसाइड नोट में लिखा है कि वे गत कुछ महीनों से काफी निराश थे, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश करेगी कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications