जूनियर हॉकी एशिया कप : रोमांचक होगी भारत-पाक भिड़ंत

हैदराबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान की टीमें बुधवार को जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। मौजूदा चैंपियन भारत और तीन बार के चैंपियन पाकिस्तान के बीच रोमांचक भिड़ंत की आशा की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक दूसरे की मजबूती और कमजोरियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। दोनों की शैली भी एक जैसी है। अगर कोई चीज भारत के पक्ष में जाती दिख रही है तो वह है उसका अपने घर में खेलना।

दूसरी ओर, पाकिस्तान इस भरोसे के साथ मैदान पर उतरेगा कि भारत के सामने अपने घर में बढ़िया प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दबाव उसपर होगा और इसका फायदा उठाया जा सकता है।

भारतीय टीम ने हर मैच के साथ अपना खेल सुधारा है। हालांकि जापान के खिलाफ पहले मैच में उसका प्रदर्शन औसत रहा था।

दूसरी ओर, पाकिस्तान को अंतिम चार में पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अंतिम लीग मैच में बांग्लादेश को हराकर वह आखिरकार अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहा।

भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर न सिर्फ खिताब के करीब पहुंचना चाहेगी, बल्कि उसका प्रयास खराब दौर से गुजर रही भारतीय हॉकी को मदद पहुंचाना भी होगा।

भारत की जीत इस बहस पर विराम लगा देगी कि भारतीय टीम को विदेशी कोच की जरूरत है या नहीं।

भारतीय टीम के कोच ए. के. बंसल ने कहा, "हम जानते हैं कि पाकिस्तान को हराने के बाद हम चैंपियन बन जाएंगे। यह मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम संयम के साथ खेलते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+