अल्जाइमर्स रोगियों को हो सकता है व्यायाम से लाभ

वाशिंगटन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। 'अल्जाइमर्स' (भूलने की बीमारी) के शुरुआती दौर से गुजर रहे जो मरीज व्यायाम करते हैं, उनकी स्मृति दूसरे मरीजों की तुलना में लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है।

कांसस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान 60 से अधिक आयुवर्ग के 121 लोगों के मस्तिष्क का स्कैन कराकर उसका सूक्ष्म अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि उनमें से 57 लोगों में अल्जाइमर्स अभी शुरुआती दौर में था।

शोधकर्ता जेफरी एम.बर्नस ने बताया, "हमने अध्ययन में देखा कि जिन लोगों को अल्जाइमर्स था वह शारीरिक रूप से बहुत अस्वस्थ थे, जिसके कारण उनके मस्तिष्क के तंतु सिकुड़ गए थे। वहीं दूसरी ओर स्वस्थ लोग जिन्हें अल्जाइमर्स नहीं था, उनके मस्तिष्क की सभी कोशिकाएं एवं तंतु पूरी तरह विकसित थे।"

उन्होंने कहा कि अल्जाइमर्स की बीमारी के शुरुआती दौर से गुजर रहे लोग अगर व्यायाम करें, तो वे अपनी स्मृतियों को लंबे समय तक नष्ट होने से बचा सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने बताया कि यह पहला अध्ययन है जिसमें अल्जाइमर्स और व्यायाम के बीच संबंध स्थापित किया गया है। ये निष्कर्ष जर्नल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+