आईएमआई के महासचिव अमेरिका बौद्धिक संपदा सुरक्षा कार्यक्रम के लिए चयनित
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री (आईएमआई) के महासचिव सेवियो डिसूजा को अमेरिकी सरकार ने प्रतिष्ठित 'प्रोटेक्शन आफ इंटेलेक्चु अल प्रापर्टी राइट्स' नामक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना है। यह कार्यक्रम अमेरिकी सरकार के प्रतिष्ठित प्रोफेशनल एक्सचेंज कार्यक्रमों में शुमार है।
आगामी 21 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाला यह कार्यक्रम बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा पर आधारित होगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत सन 1940 में बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा के लिए की गई थी।
अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान डिसूजा वहां के कई अधिकारियों, कानूनी जानकारों, पेशेवरों तथा उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि आईएमआई आदेशों को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इंफोर्समेंट एजेंसी है। इसकी एंटी पायरेसी टीम में 70 से अधिक कर्मचारी हैं जिन्होंने पिछले 10 सालों में 10 हजार से अधिक ठिकानों पर छापे मारे हैं और 2000 से अधिक अभियुक्तों को सजा दिलवाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
